Search

October 23, 2026 1:41 am

बीडीओ ने लिया विद्यालय की भौतिक स्थिति का जायजा।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बुधवार को हिरणपुर बाजार स्थित मध्य विद्यालय की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी लिट्टीपाड़ा रंजन कुमार भी उपस्थित थे। आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा जवानों को इस विद्यालय में रखने के लिए तैयारी की जा रही है। इसको लेकर बीडीओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुप्रिया से आवश्यक जानकारी लिया। वही विद्यालय के सभी कमरों का अनुश्रवण भी किया गया। जहाँ विद्यालय में भवनों की स्थिति , पेयजल , बिजली आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया व प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। बताते चले कि चुनाव के दौरान सुरक्षा जवानों की व्यवस्था इसी विद्यालय भवनों में ही होते आ रहा है।

img 20240424 wa00611728579921808856243

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!