गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के फ्रांट आफिस में एलएडीसी राहुल कुमार, पीएलवी नवीन कुमार झा, रश्मि व पूजा रानी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पिछले छह माह से अलग-अलग रह रही दंपत्ति ने एक साथ रहने का संकल्प लिया। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के रामकोल निवसी अनिल मोहली एवं देवदांड़ थाना क्षेत्र के निपनिया गांव की सुमित्रा मोहली की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई है। इसमें एक दिन वर्ष का पुत्र भी है। अनिल मोहली बंग्लोर में रहकर मजदूर का काम करता है। उसकी मां एवं पिताजी का भी निधन हो चुका है। वह घर आता है तो शराब पीकर मारपीट करता रहा है। इससे तंग आकर सुमित्रा मोहली ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष आवेदन तक सकारात्मक कदम उठाने की मांग की थी। इस पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और कड़ी हिदायत के साथ लड़का को भी फिलहाल कुछ दिन ससुराल में रहने की सलाह दी गई। इस फैसला से उभय पक्षों में खुशी देखी गई। सुमित्रा मोहली ने कहा कि इस फैसले से वे खुश है। बिना खर्च का सर से बड़ा झंझट समाप्त हो गया। कहा कि 20 दिन बाद फिर खैरियत रिपोर्ट देने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है। एलएडीसी राहुल कुमार ने कहा कि फ्रांट आफिस में किसी भी प्रकार के वादों का नि:शुल्क निष्पादन होता है। यहां दोनों पक्षों को सुमझा-बुझाकर मामले का निष्पादन होता है। इसमें दोनों पक्षों की जीत होता है।





