अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया (पाकुड़ ) जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जाँच दल पाकुड़ वाहन जांच अभियान उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरनवाल के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के निर्देश एवं नेतृत्व में गुरुवार को पाकुड़िया थाना के सामने सभी दो पहिया एवं अन्य वाहन जांच अभियान चलाया गया । जिसमे मुख्य रुप से ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इन्शुरन्स एवं अन्य जरुरी कागजात नहीं रहने एवं नहीं रखने को लेकर मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत दंड की राशि वसूल की गई है । कुल 31 वाहनों की जांच की गई । दो पहिया वाहन से बिना हेलमेट दंड की राशि 18,000 एवं बिना नंबर प्लेट का 500/- रुपये किया । कुल वाहन जाँच दंड की राशि 18,500/-(अठारह हजार पांच सौ रूपये ) किया गया । साथ ही कुल 12 जरुरत मंद लोगो को निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया । वाहन जाँच कार्यक्रम में उपस्थित थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अज़हद अंसारी, आईटी अस्सिटेंट अमित कुमार एवं अन्य उपस्थित थे ।






