राजकुमार भगत
पाकुड़।पाकुड़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में योजना Day-Nulm से गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें विभिन्न वार्डों के मतदाताओं को अपने मताधिकार के उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया । पाकुड़ में मतदान दिवस 1.जून.2024 को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। मौके पर नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा , सीओ ,सीआरपी , एवं अन्य कर्मिंगन उपस्थित थेl







