Search

October 19, 2026 8:52 pm

महानवमी पर 101 कन्याओं का पूजन, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

दूधनाथ मंदिर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष समापन पर आयोजन, कन्याओं को शैक्षणिक सामग्री और वस्त्र भेंट किए।

पाकुड़। महानवमी के अवसर पर गांधी चौक स्थित दूधनाथ मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के समापन पर 101 कन्याओं का पूजन किया गया। विभिन्न जाति-समाज की कन्याओं को शामिल कर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। अशोक कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रांत प्रमुख विजय घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रायबरेली के स्वामी प्रदीप महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में कन्याओं का पूजन किया गया।
पूजन के बाद कन्याओं को प्रसाद खिलाया गया। साथ ही किताब, कलम, पेंसिल, रबर, कटर, दो मीटर कपड़ा और 20 रुपये दान स्वरूप भेंट किए गए। वक्ताओं ने कहा कि कन्याएं मां दुर्गा का स्वरूप हैं। अविवाहित बच्चियों की कोई जाति नहीं होती, इसलिए समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सद्भाव और समानता को बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही बच्चियों को दुष्प्रवृत्तियों से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक रहने की जरूरत है। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी विश्वनाथ भगत के साथ मुकेश कुमार, सुनील कुमार तोला, सुरेश भगत, मनीष कुमार साह, काजल मेहरा, प्रिया देवी, रम्पी देवी और तारा देवी, इति सरकार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20261019 WA0039
IMG 20261019 WA0038 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!