Search

November 9, 2026 7:06 pm

दीपावली-काली पूजा पर दो दिन शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 8 नवंबर सुबह 6 बजे से लागू होगा प्रतिबंध

9 नवंबर रात 10:30 बजे तक शहर की मुख्य सड़कों पर भारी वाहन, ट्रेलर और ट्रॉली के प्रवेश पर रोक।

पाकुड़। दीपावली एवं काली पूजा के दौरान शहर में भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत 8 नवंबर की सुबह 6 बजे से 9 नवंबर की रात 10:30 बजे तक पाकुड़ शहरी क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों पर भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान ट्रेलर और ट्रॉली को भी शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से जारी आदेश में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) और जिला परिवहन पदाधिकारी को सौंपी गई है। यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को भी प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!