Search

October 22, 2026 10:51 pm

लुत्फुल हक ने अग्नि पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछे, राशन व कपड़े बांटे, आर्थिक मदद भी पहुंचाई

पीड़ित परिवारों के छलके आंसू, कहा दुआओं में रखेंगे याद।

स्वराज सिंह

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत हरिहरा गांव में अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच पहुंच कर समाजसेवी लुत्फुल हक ने उनके आंसू पोंछे, राशन और कपड़े बांटे। पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद भी पहुंचाई। परिवार के सदस्यों को दिलासा देते हुए उनके दर्द बांटे। इस दौरान पीड़ित परिवारों की महिलाओं के आंसू छलक पड़े। महिला सदस्यों ने कहा कि आपको दुआओं में हमेशा याद रखेंगे। लुत्फुल हक ने पीड़ित पांच परिवारों को चावल, दाल, आलू, प्याज और सरसों तेल से लेकर भोजन बनाने में जरुरी मसाला सामग्री भी उपलब्ध कराया। इसके अलावा पांचों परिवार के सभी सदस्यों को कपड़े भी बांटे। इनमें पुरुष और महिला सदस्यों के साथ-साथ बच्चें भी शामिल थे। लुत्फुल हक ने कहा कि मुसीबत किसी को बोलकर नहीं आता। ये कभी भी और किसी के भी साथ हो सकते हैं। इसलिए हमें एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आग से घर जलने की खबर सुनकर मन काफी दुखी हो गया। मैं पहले ही आप लोगों से मिलने के लिए आना चाहता था। लेकिन जरूरी काम की वजह से नहीं आ पाया। आज आप लोगों से मिलने का अवसर मिला। मैं घटना से आहत हूं। ऐसा किसी के साथ नहीं हो, खुदा से यही दुआ करते हैं। आप लोग गर्मी के समय में थोड़ा सतर्क रहिए। अपने घर या आसपास ज्वलनशील सामानों को रखने से बचें। पतकट्टी या कोई वैसा सामान, जिसमें आग लगने का ज्यादा डर रहता है, उन सामानों को सावधानी से रखें। उल्लेखनीय है कि हरिहरा गांव के अशरफ शेख, हाबुल शेख, याफोश शेख, मुशर्रफ शेख एवं अनवर शेख के घर में 18 अप्रैल को आग लगने की वजह से घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। घर में खाने पीने के सामान भी नहीं बचें थे। अग्नि पीड़ित पांच-पांच परिवार सड़क पर आ गए थे। इसकी सूचना समाजसेवी लुत्फुल हक को मिली, तो उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया और बुधवार की शाम हरिहरा गांव पहुंच गए। पीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया और उन्हें मदद पहुंचाई। बता दें कि लुत्फुल हक समाजसेवी के रूप में चर्चित चेहरा है। देश दुनिया के बड़े-बड़े मंच पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!