Search

October 22, 2026 10:51 pm

पुलिस ने मारपीट कर घायल कर देने के मामले पर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

स्वराज सिंह

पाकुड नगर थाना पुलिस ने बड़ी अलीगंज से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,बीते दिनों अलीम शेख पिता- शहताब शेख,बड़ी अलीगंज, पाकुड के निवासी ने नगर थाना में दिए लिखित आवेदन मे बताया था की उनके घर के सामने हुसैन शेख पिता स्व० याकुब सेख का घर है। दिनांक-22.04.2024 को उक्त हुसैन शेख ने अपने घर का सारा कुड़ा उनके घर के सामने फेंक दिया। जिस पर उनकी बहन सानोरा बीबी ने कड़ी आपत्ति दर्ज की थी, बहस के बाद हुसैन शेख उसे बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं कपड़ा आदि भी फाड़ किया तथा जब उनकी माँ बचाने आयी तो आरोपियों के द्वारा मां को भी मारा गया, वादी की बहन ने उक्त घटना की लिखित रूप से जानकारी पाकुड़ नगर थाना को दिया,थाना मैं दर्ज मामले की जानकारी प्राप्त होने पर हुसैन शेख,पिता- स्व० याकुब सेख, 2. राशीद शेख पिता- एनुमल शेख, 3. करीम सेख पिता राशीद शेख, 4. सुलेमान सेख पिता-असगर अली उर्फ लखु सा०-बडी अलीगंज, पाकुड, थाना-पाकुड (न०) जिला- पाकुड़ अपने हाथ में लाठी-डंडा एवं तलवार लेकर वादी के घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगे। गाली गलोच सुन आवेदक घर से बाहर निकला तो उन्हे राशीद शेख एवं करीम सेख लाठी डंडे से मारने लगे,वादी के द्वारा जान बचाने को लेकर हो हल्ला किया गया तो पास मैं रहने वाली भाई भाई हाकिम सेख के द्वारा बीच बचाव किया गया तो हुसैन शेख उसे भी जान से मारने के नियत से तलवार से हाकिम शेख के ऊपर वार कर दिया,तलवार के वार से हाकिम शेख का सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। हल्ला गुल्ला होने पर गाँव के राजा शेख पिता पतलु सेख, मामुनी पति रूपो हाजरा, इसराईल सेख उर्फ बीरू पिता स्व० मोईम अंसारी, तथा अन्य काफी लोग मौके पर पहुंचे,लोगो के जमा होते देख आरोपी अपने घर में घूस गये।आवेदक के द्वारा अपने भाई हाकिम सेख को लेकर पाकुड़ (न०) थाना में जाकर लिखित आवेदन दिया गया, घटना को लेकर नगर थाना ने गंभीरता से लेते हुए हाकिम शेख को सर्वप्रथम बेहतर इलाज के सदर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया, नगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 84/24 आईपीसी की धारा 341/323/307/354b)/504/325/34 लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने हेत अनुसंधान करता गौरी शंकर प्रसाद के नेतृत्व में दो नामजद अभियुक्त राशिद शेख और करीम शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

img 20240425 wa00253267663237155903763
img 20240425 wa00247968587486714355404

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!