Search

May 16, 2026 9:02 am

हेमंतमय हुई अमड़ापाड़ा में कल्पना की चुनावी सभा, भरी हुंकार कहा संविधान बचाना है तो गठबंधन को करें वोट।

कल्पना सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को जीताने की अपील, कहा-झारखंड की खनिज संपदा को लूटना चाहती है केंद्र सरकार

देश में लोकतंत्र खतरे में: कल्पना।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा: झामुमो की स्टार प्रचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पाकुड के अमड़ापाड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर हेमंत सोरेन के कार्यकाल की उपलब्धियां को जनता के बीच गिनाया और 1 जून को लोकसभा चुनाव के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा को तीर धनुष पर वोट देने की लोगों से अपील की।कल्पना ने कहा कि कोरोना काल में हेमंत सोरेन ने झारखंड से बाहर गए रोजगार करने लोगों को हवाई जहाज से मंगाने का काम किया, लोगों को घर तक खाना पीना तक की व्यवस्था की ।यहां के लोगों को रोजगार देने की दिशा में काम किया। सभी लोग ,वर्ग के लोगों को पेंशन योजना से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने की दिशा में काम किया।केंद्र सरकार के द्वारा बार-बार गरीबों के आवास के लिए राशि मांगे जाने के बावजूद भी न देने पर उन्होंने 20 लाख झारखंड के लोगो के लिए आवास की स्वीकृति दी है। अबुवा आवास योजना से लाभान्वित करने की योजना की स्वीकृति दी ।उनके कामों से विपक्ष का घबराकर केंद्र सरकार ने उन पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजने का काम किया है।अब वक्त आ गया है आप लोग एकजुट होकर भाजपा को मुहतोड़ जवाब देने का काम करें और 1 जून को झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हसदा को तीर धनुष पर वोट देकर राहुल जी के हाथ को मजबूत करने का काम करें।जनसभा में महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी , केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू, ने संबोधित किया। मंच का संचालन जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया। मौके पर प्रखंड कमिटी व कार्यकर्ता डटे रहे।

img 20240524 wa00183826731638526661428
img 20240524 wa00202341058110641147259

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!