Search

October 19, 2026 11:33 pm

जितना जरूरी रक्तदान उतना ही जरूरी मतदान के संदेश के साथ अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया रक्त महादान।

राजकुमार भगत

जितना जरूरी रक्तदान उतना ही जरूरी है मतदान के संदेश के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लोकतंत्र के महापर्व में शत् प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज की सेवा भी बखूबी कर रहे हैं। ज्ञात हो कि मतदाता जागरूकता अभियान के निमित्त परिषद के कार्यकर्ता विक्रम रजक से सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाजरत वृद्ध मिशीर तुरी के इलाज हेतु परिजनों ने एवं एक गर्भवती महिला के लिए रक्त के आवश्यकता की सूचना उनके परिजनों ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम भगत को दी। सूचना मिलते ही परिषद की सेवा गतिविधि स्टूडेंट फोर सेवा के नगर संयोजक अनिकेत ठाकुर एवं किशन कुमार ने रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान करते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र एवं समाज की सेवा का प्रेरणा देता हैं। उसी प्रेरणा से उनके जीवन का यह पहला रक्तदान है। अगर हमारा रक्त किसी के जीवन के संरक्षण के काम आता है तो इससे बड़ा सौभाग्य का विषय कुछ और नहीं हो सकता। सभी स्वस्थ नागरिकों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम भगत ने कहा कि रक्तदान जिस प्रकार जीवन के लिए आवश्यक है उसी प्रकार हमारा मतदान भी एक सशक्त लोकतंत्र एवं समर्थ राष्ट्र के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता परिसरों में छात्र हितों के लिए जितनी सक्रियता के साथ कार्यरत है उतनी ही सक्रियता के साथ समाज में प्रत्येक व्यक्ति की सहायता और उनके लिए खड़े रहने के संकल्प के साथ विद्यार्थी परिषद पिछले 75 वर्षों से कार्यरत है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि विद्यार्थी परिषद जैसा राष्ट्रव्यापी संगठन जब अपने 75 वर्ष में प्रवेश कर रहा है तो हम सभी संगठन के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता है। शिक्षा जीवन के लिए और जीवन देश के लिए अर्पित करने की भावना से विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक परिस्थिति में अपने समाज के लोगों के साथ खड़ा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!