राजकुमार भगत
पाकुड़।केकेएम कॉलेज पाकुड़ में इंटरमीडिएट सत्र 2024- 26 संकाय कला एवं विज्ञान में नामांकन किया जाना है इसे लेकर सूचना जारी कर दी गई है। सूचना के अनुसार इंटर कला आवेदन की तिथि 4 /6/ 2024 से 14/ 6./2024 तक रखा गया है। चयन की सूची 16 /6/ 2024 को जारी होगी एवं नामांकन 17/6/2024 से 27 /6/ 2024 तक होगी। इंटर विज्ञान में सीधा नामांकन होगी। जो 17 जून से प्रारंभ होकर 27 जून 2024 तक चलेगी। आवेदन प्रपत्र रिकेश कुमर से चालान के माध्यम से प्राप्त होंगे तथा भरे हुए आवेदन पत्र प्रधान सहायक एवं मयंकेश रंजन सहायक के पास इंटर कला के छात्र जमा करेंगे। अधिक जानकारी कॉलेज से आकर प्राप्त करेंगे। उक्त जानकारी केके एवं कॉलेज के प्राचार्य ने दी ।





