Search

October 19, 2026 11:33 pm

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जिप सदस्या पिंकी मंडल ने मांगा वोट।

सतनाम सिंह

पाकुड़: जिला परिषद सदस्या सह भाजपा नेत्री पिंकी मंडल ने लोकसभा चुनाव को लेकर सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत बिक्रमपुर,गगन पहाड़ी, पोड़ा बागान सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल चाल जाना एवं भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार से देश का भला नहीं हो सकता, देश का भला तभी हो सकता है जब केंद्र में भाजपा शासित सरकार हो। दस वर्षों से सांसद रहे विजय हांसदा ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र में कोई विकास का काम नहीं किया। इस बार आप लोग भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को वोट देकर दिल्ली भेंजें तभी इस क्षेत्र का विकास हो सकता है। मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!