Search

May 16, 2026 1:23 am

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देशानुसार आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने बुधवार को हिरणपुर बाजार के मुख्य मार्ग पर फ्लैगमार्च निकाला। थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान इसमे शामिल हुए। पुलिस ने एक जनवरी को आहूत मतदान को लेकर सौहार्द एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने के उद्देश्य निकल गया । थाना प्रभारी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि एक जून को राजमहल लोकसभा क्षेत्र का मतदान है। इसमे सभी लोग इस मतदान में शामिल हो। मतदान पर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होगी। सभी मतदाता शत प्रतिशत मतदान करे। पुलिस द्वारा निकाली गई फ्लैगमार्च हिरणपुर बाजार सहित लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के मिशन पथ सहित अन्य जगहों में भी फ्लैगमार्च कर शांति व सौहार्दपूर्ण रूप से मतदान करने की अपील किया गया।

img 20240529 wa00064482788750989143168

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!