Search

May 16, 2026 12:35 am

विधायक दिनेश मरांडी ने कई गाँवो का दौरा कर विजय हांसदा को जिताने को लेकर की अपील।

प्रशांत मंडल।

पाकुड़।आसन्न राजमहल लोकसभा चुनाव को लेकर लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कई गाँवो का दौरा कर लोगो से मिले व झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील किया। विधायक ने जामुगड़िया में जाकर लोगो से मिले व झामुमो को भारी मतों से जिताने की बात कही। विधायक ने गांडोपहाडी , तालपहाड़ी , डुमरिया सहित अन्य गाँवो में जाकर मिले। उन्होंने कहा कि इस बार की चुनाव में भाजपा बैकफुट पर आ गई है। केंद्र सरकार की कोई उपलब्धियों को गिना नही पा रहा है। जनता सब समझती है। इंडिया गठबंधन झारखण्ड के सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में भी झामुमो का पताका लहराएगा। इस मौके पर पप्पू अंसारी , भीम मरांडी , निरंजन मण्डल सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!