Search

May 16, 2026 12:35 am

झारखंड मुक्ति मोर्चा की बढ़ती लोकप्रियता से सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के छक्कूधारा,बड़कियारी पंचायत मे बुधवार को महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के नेतृत्व मे जनसम्पर्क अभियान चलाया। वही जनसम्पर्क अभियान के दौरान पत्थरडंगाल, नुनाडंगाल, अढ़ोल गांव के सैकड़ो की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विकास कार्य से खुश होकर विधायक श्री मरांडी के समक्ष झामुमो मे शामिल हो गए। वही विधायक श्री मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। राजमहल लोकसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्यासी को 1 तारिक को तीर धनुष का बटन दवा कर विजय बनाने की अपील किया।मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोशीफिना हेमब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,मैनुद्दीन अंसारी समेत सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240529 wa00221742438803798550756

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!