Search

May 9, 2026 11:49 pm

जिला व प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने कई ग्रामीण क्षेत्रों पर चलाया जनसंपर्क अभियान।

राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में वोट को लेकर की गई अपील।

राजकुमार भगत

बुधवार कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार एवं प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ सदर प्रखंड अंतर्गत मालपहाड़ी एवं मुफस्सिल के कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया, मालपहाड़ी और मुफस्सिल के फरसा पंचायत, फूटानी मोड़, पंचायत तारानगर ग्राम लक्खीनारायणपुर, कुसमा नगर,मालपहाड़ी, पोचाथोल एवं कई ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया गया साथ ही श्रीकुमार सरकार व मानसरुल हक ने जनता की संबोधित करते हुए राजमहल इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर अपील किया गया,जहां ग्रामीण भी गठबंधन को लेकर काफी उत्साहित दिखे और कहां अपना मत का हम सभी ग्रामीण सही इस्तेमाल करेंगे और दिल्ली में राहुल गांधी का हाथ मजबूत करेंगें, जिला अध्यक्ष ने बताया की भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया से जनता त्रस्त है जनता अबकी मन बना चुकी की इस लोकत्रंत के पर्व को सही जगह ले कर जाना है जहां देश और जनता दोनो सुरक्षित रहे। मौके पर जिला महासचिव कृष्णा यादव,प्रखंड उपाध्यक्ष रामविलास महातो, नगर अध्यक्ष बंसराज गोप, युवा जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख, तारानगर मुखिया आफजल हुसैन,मोनिरुल हक,पूर्व प्रमुख मिस्बाहुल आलम ,नसिम आलम,आनसारुल सेख,इसमाइल सेख,सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I

img 20240529 wa00247876061326850105530
img 20240529 wa00265148466850104625903

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!