अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया( पाकुड़) लोकसभा आम चुनाव को लेकर फ्लाइंग स्क्वायड टीम क्षेत्र में चारोतरफ घूम घूम कर वाहनों की जांच कर रही है। टीम ने बुधवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सीमावर्तीय मुख्य सड़क में वाहनों का सघन जांच किया । बीपीओ सह उड़नदस्ता पदाधिकारी जगदीश पंडित , एएसआई मुद्रिका प्रसाद एवं पुलिस जवान टीम में शामिल थे । टीम के सदस्यों ने सड़क में आवागमन कर रहे सभी चार व दो पहिये सहित सभी प्रकार के वाहनों को रोककर सघन तलाशी लिया। जहां सभी प्रकार के वाहनों के डिक्की सहित सभी सामानों को भी खोलकर तलाशी ली गई। वही इस दौरान दो पहिये वाहनों को रोककर डिक्की की तलाशी ली गई। बीपीओ सह उड़नदस्ता पदाधिकारी जगदीश पंडित ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह जांच की जा रही है। आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु इसमे सभी जगहों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है ।





