Search

May 9, 2026 11:54 pm

बीडीओ ने सेक्टर मजिस्ट्रेट ,पंचायत सचिव और रोजगार सेवक के साथ किया बैठक

आसन्न चुनाव के मद्देनजर बुथों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिए निर्देश

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़) लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बुधवार को प्रखंड सभागार पाकुड़िया में सहायक निर्वाचन निबंध पदाधिकारी सह बीड़ीओ साईमन मरांडी की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट , पंचायत सचिव , रोजगार सेवक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । मौके पर बीड़ीओ श्री मरांडी ने संबंधित कर्मियों को प्रखंड अंतर्गत कलस्टरों में मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली , पानी , शौचालय , रैम्प आदि की बेहतर ब्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया । श्री मरांडी ने इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नही बरतने का निर्देश दिया । वहीं बूथ में मतदान दल के रात्रि विश्राम हेतु अवसान , पानी , प्रकाश आदि की बेहतर ब्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया । मतदान की पूर्व संध्या को सभी मतदान केंद्रों में स्वयं सेवकों को तैनात रहकर सभी समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया । मतदान के दिन दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देश दिया कि 31 मई शुक्रवार सुबह 4 बजे लोकसभा निर्वाचन से जुड़े हुए प्रखंड के कर्मियों के लिए पाकुड़ जाने हेतु प्रखंड मुख्यालय से बस द्वारा जिला मुख्यालय पाकुड़ के लिए रवाना होगी समय सभी निर्वाचन कर्मी प्रखंड मुख्यालय पहुंच जाएंगे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!