सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): एक जून को आयोजित राजमहल लोकसभा क्षेत्र की निर्वाचन को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चुनाव को लेकर काफी संख्या में महिला -पुरुष पुलिस जवान की उपस्थिति देखी गई। जो चाईबासा सहित अन्य जगहों से आया है। थाना प्रभारी ने जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करना जरूरी है। इसमे सभी जवानों को अनुशासन के साथ कर्तव्य का निर्वाह करना है। उन्होंने कहा कि आप सभी ड्यूटी कर पाकुड़ जिले का नाम रौशन करे। कार्यस्थल पर धैर्य के साथ ड्यूटी करे।आक्रोशित न हो। मतदान शांति व अच्छे ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेवारी आपसभी की है। पुलिस जवानों की सुविधाओं को लेकर समुचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एसआई अंशु कुमार उपाध्याय , मोतीलाल मिश्रा , एसडी सिंह , एएसआई शिवानन्द सिंह , शौकत अली आदि उपस्थित थे।





