Search

May 15, 2026 10:27 pm

निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हिरणपुर में किया विशाल रोड शो

रैली में सैकड़ो मोटरसाइकिल के साथ हजारों महिला और पुरुष हुए शामिल।

सुस्मित तिवारी

.हिरणपुर (पाकुड़): राजमहल लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हजारो समर्थकों के साथ हिरणपुर बाजार में रोड शो किया। लिट्टीपाड़ा पर रोड होते हुए हाईस्कूल मोड़ स्थित सिंचाई कॉलोनी से रोड शो निकाली गई। जो सुभाष चौक होते हुए मिशन पथ का परिक्रमा किया। जहां समर्थकों ने लोबिन हेम्ब्रम जिंदाबाद की नारा लगाया। वापस लौटकर सिंचाई कॉलोनी में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए लोबिन हेंब्रम ने कहा कि सभी की निगाहें राजमहल लोकसभा क्षेत्र की चुनाव पर टिकी हुई है। चार जून को रिजल्ट आ जायेगा। वीर शहीद सिदो कान्हू , चांद भैरव ने एसपीटी एक्ट को लेकर लंबी लड़ाई लड़ कर कुर्बानी दी। पर आज आदिवासियों की जमीन पर कोयला खदान , डैम आदि बनाया जा रहा है। झारखण्ड में 24 वर्षो के दौरान रघुवरदास को छोड़कर आदिवासी मुख्यमंन्त्री ही बने , पर आज तक क्षेत्र का विकास नही हो पाया। हेमन्त सोरेन की सरकार ने आश्वासन दिया था कि छह माह के अंदर स्थानीय नीति लागू करेंगे। जो अभी तक नही किया गया। नियुक्तियों को अधर में लटका रखा गया। पेसा कानून लागू किये बिना ही पंचायत चुनाव कराई गई। जल , जंगल व जमीन को लेकर बनी झामुमो आज आदिवासी संस्कृति , हक अधिकार को समाप्त करने में तुला हुआ है। मैं यदि सांसद बना तो सभी खदानों की जांच कराऊंगा। बिना ग्रामसभा कराए ही आदिवासियों की जमीन को हड़पा जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक राज्य में संथाली भाषा की पढ़ाई नही होती है। मैंने जनहित की आवाज उठाने पर मुझे छह वर्षो के लिए पार्टी से निकाल दिया गया , पर मुझे माटी से कोई नही निकाल सकता। सरकार द्वारा अभी तक अस्पताल ,कालेज आदि का निर्माण नही किया गया। इस मौके पर निर्मल मुर्मू , मार्क बास्की , पगान सोरेन आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!