Search

May 15, 2026 9:28 pm

विजय संकल्प जनसभा में पहुँचे बाबूलाल मरांडी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित करने हेतु भरी हुंकार।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के कांकजोल फुटबॉल मैदान में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी विजय संकल्प जनसभा में पहुँचे. वही भाजपा नेता व सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्री मरांडी को पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजना जनजनतक पहुँची है और सभी वर्गों के लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी भी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की पीएम आवास, उज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, स्मार्ट सिटी योजना, मेक इन इंडिया समेत कई महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है. कहा कि गरीब, किसान, युवा एवं महिला के लिए उनके विभिन्न विशिष्ट विकास कार्यो से हर वर्ग को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है. वही श्री मरांडी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि झारखंड में विपक्ष पार्टी के लोग सिर्फ और सिर्फ लूटने का काम किया है. झारखंड में झामुमों, कॉंग्रेस के नेताओं का भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है. उन्होंने कहा कि श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के राजमहल प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में वोट देने की अपील की. मौके पर पूर्व विधायक सुफल मरांडी, मिस्त्री सोरेन, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, दुर्गा मरांडी, कालिदास मरांडी, रामचंद्र साहा, देविधन टुडू, जयसेन बेसरा, साधन झा, संदीप भगत, श्रवण ठाकुर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!