Search

May 15, 2026 9:28 pm

सीएस ने किया सीएचसी महेशपुर का निरक्षण,मतदान केंद्र में स्वास्थ व्यवस्था को लेकर दिए कई दिशा निर्देश।

एस कुमार

सिविल सर्जन पाकुड़ मंटू टेकरीवाल गुरूवार को सीएचसी महेशपुर पहुँचे। जहां चिकित्सक सहित कई स्वास्थ्य कर्मीयों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रो पर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दी. सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल ने बताया कि एक जून को लोकसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य टीम को हरेक बुथ पर तैनाती करने की पुरी तैयारी की गई है. कुल पांच चिकित्सक के अलावे 13 सीएचओ, एएनएम और दर्जनो स्वास्थ्य सहिया को जरूरी दवाओं के साथ प्रतिनियुक्त की गई। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डाॅ सुनिल किस्कू, डॉ. सुशील कुमार, आनंद आर्या, राजेश कुमार, मनीश कुमार, शंकर लाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!