Search

May 18, 2026 9:05 pm

महीनों से कार्डधारियों को डीलर द्वारा नहीं मिला है अनाज, लोग परेशान

कार्डधारियों ने डीलर पर मनमानी का लगाया आरोप

गोड्डा : जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत जमनीकोला पंचायत पकड़िया ग्राम के जन वितरण प्रणाली दुकानदार प्रमीला देवी को लेकर सभी कार्डधारी परेशान हैं। कार्डधारियों का कहना है कि डीलर प्रमीला देवी अनाज देने की जगह हर दिन खाली हाथ लौटा देती है, डीलर के इस रवैए से हम सभी कार्डधारी बहुत दुखी और परेशान हैं। वहीं कार्डधारी सुरजी देवी, फिरोज खातून, पिंकी बीबी, रफीक बैठा, साजन खातून आदि ने बताया कि डीलर के यहां रोज जा- जाकर थक गये है लेकिन अब तक हमें अनाज नहीं मिला। वहीं सभी कार्ड धारियों ने कहां कि दुसरा डिलर के द्वारा ग्रीन कार्डधारियों को अनाज दिया जा रहा है पर यहां नही। वहीं डीलर प्रमीला देवी ने कहा कि कार्ड धारियों का राशन नहीं आया है इसलिए हम ग्रामीणों को राशन नहीं दे सकते। जिन्हें जो भी करना है कर ले, हम किसी से डरते नहीं। वहीं जब कार्ड धारियों ने डीलर से पूछा की सूचना पट खाली क्यों है, कितना अनाज आया, कितना वितरण हुआ और कितना स्टांक है इसका वितरण लिखा हुआ होना चाहिए। इस पर डीलर प्रमीला देवी ने कहा कि आज तक किसी ने हिसाब नहीं लिया है तो तुम लोग हिसाब लेने वाले कौन होते हो। डीलर की इस तरह से मनमानी, निडरता और दुर्व्यवहार से साफ पता चलता है कि कार्डधारी डीलर से त्रस्त हैं और डीलर की मनमानी के मजबूर हैं। गोड्डा उपायुक्त जीशान कमर जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान ले और दोषी को कड़ी सजा दे। IMG 20240610 WA0005

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!