Search

May 18, 2026 9:02 pm

डीपीएल के लिए झारखंड से तीन क्रिकेटर्स चयनित

गोड्डा : ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के तत्वावधान में डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा द्वारा 27 से 30 जून तक आयोजित दिव्यांग प्रीमियर लीग के लिए झारखंड से तीन क्रिकेटर्स का चयन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि चयनित क्रिकेटर्स में संताल परगना से एकमात्र पाकुड़ के आर्यन राजगुप्ता के अलावा कोडरमा के विकास यादव तथा धनबाद के मुदस्सर खान के नाम शामिल हैं। इनके चयन पर झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।IMG 20240610 WA0001 IMG 20240610 WA0002 1 IMG 20240610 WA0003

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!