Search

October 12, 2026 11:36 am

सहायक अध्यापक संघ की बैठक, सरकार को इपीएफ लाभ के लिए दिया धन्यवाद।

नए बीईईओ से शिष्टाचार मुलाकात और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में शुक्रवार को सहायक अध्यापक संघ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बृजमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई‌। ‌बैठक में मुख्य रूप से 28 अगस्त 2024 को शिक्षा मंत्री के साथ हुई बर्ता को लेकर चर्चा की गई। सरकार के द्वारा सभी सहायक अध्यापक को इपीएफ का लाभ दिया गया। इसको लेकर सभी सहायक अध्यापकों ने सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही सभी सहायक अध्यापक ने नये पश्चिम क्षेत्र के बीईईओ अमिताभ झा से शिष्टाचार मुलाकात किया गया। साथ ही सहायक अध्यापक संघ के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर नए बीईईओ का स्वागत किया गया। मौके पर गणेश चंद्र साहा, अशोक साहा, जगदीश साहा, डेजी एलिजावेद मुर्मु, नमिता हेंब्रम सहित दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

img 20240830 wa00266659696984641956282

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!