Search

October 12, 2026 11:36 am

पाकुड़ उपायुक्त आवासीय कार्यालय के सामने स्थित सिधो कान्हो चौक पर छाया रहता है अंधेरा

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ शहर के वार्ड नंबर 3 में स्थित छोटी अलिगंज चौक में पिछले कई दिनों से अंधेरा छाया रहता है जबकि इस जगह तीन बिजली के पोल मौजूद है। मजेदार बात यह कि उक्त चौक पर ही झारखंड विद्युत वितरण निगम के आफिस व पावर हाउस भी है एवं पाकुड़ उपायुक्त का आवास भी स्थित है। इस चौक पर दिनभर काफी भीड़ भाड़ भी रहती है परन्तु शाम होते ही यह चौक अंधेरे में डूब जाता है क्योंकि चौक में स्थित किसी भी बिजली के पोल में लगा हुआ भेपर लाइट जलता नहीं है । इस चौक पर देर रात तक ओभर लोड व बिना माइनिंग के गाड़ियों को पार करवाने के लिए संबंधित गाड़ियों के दलाल बैठे रहते हैं । इसी तरह का हाल जिला परिवहन कार्यालय के सामने का है, वहां भी शाम होते ही अंधेरा कायम हो जाता है। इसी मुद्दे पर आज झामुमो के पाकुड़ नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने पाकुड़ नगर परिषद से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जाने के दौरान बस स्टैंड लाइट की समस्या के बाबत नगर परिषद के जेईई से बात की एवं उनको मामले की गंभीरता से अवगत कराया । आदित्य तिवारी ने कहा कि जेईई द्वारा आश्वासन मिला है ।

img 20240830 wa0029941260851836178212

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!