Search

October 12, 2026 10:29 am

बाबूदहा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

लोगों को मिली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और ऑन द स्पॉट समाधान

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के बाबूदहा पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन किया गया. वही कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी सह पंचायती राज्य पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, डीपीएम आंनद प्रकाश, पशु पालन पदाधिकारी मो. कलीमुद्दीन अंसारी, मनु जयसवाल, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल एएमओ सुमित मिश्रा ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठानी की अपील की. लोगों को बारी- बारी से योजनाओं की जानकारी दी गयी. शिविर में सर्वजन पेंशन योजना, स्वास्थ जांच, फूलों झानो योजना, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, ऋण माफी, लगान राशिद, मनरेगा, जेएसएलपीएस, स्वच्छता विभाग, पेंशन योजना, श्रम विभाग, वन विभाग, अभुआ आवास, मईया सम्मान योजना, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभाग के स्टॉल लगायी गयी थी. जिसमें डीटीओ श्री कुजूर के अगुवाई में ऑन द स्पॉट दर्जनों मामलों का निष्पादन किया गया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!