राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): आदिवासी युवा क्लब द्वारा शनिवार को पाडेरकोला मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ झामुमो नेता विकास साहा ने किया ।इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के 16 टीम ने भाग लिया। फाइनल में पहुंचे कोलपाड़ा साहेबगंज ने सहदेव एकादश टीम को एक गोल से हराया। इसके पूर्व झामुमो नेता व मुखिया एंथोनी सोरेन , क्लब के अध्यक्ष गंगा टुडु आदि ने दोनो टीम के खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया । खेल के दौरान दोनों टीम के बीच जमकर मुकाबला हुआ । जिसमे पेनाल्टी शूट में साहेबगंज टीम ने बाजी मारी । इसमे विजेता टीम को एक लाख व उप विजेता टीम को 80 हजार की राशि देकर पुरस्कृत किया गया । वही सेमी फाइनल में पहुंचे दो टीम को 15- 15 हजार की राशि दी गई ।झामुमो नेता ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ व विकसित होता है। उन्होंने खेल को एकता का प्रतीक बताते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजक कमेटी को इस तरह के आयोजन कराने के लिए बधाई दी ।ताकि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखार सके। उन्होंने कहा कि वे खेल को अपने कैरियर के रूप में चुने ताकि आगे चलकर न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश, राज्य और अपने जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार खेल के विकास को लेकर दृढ़ निश्चय है ।ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्र पटल पर लाने के लिए काफी प्रयास कर रहे है। भविष्य में किसी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ी तो वे अवश्य खड़ा रहेंगे। इस अवसर पर सचिव लखीराम कोड़ा, उप सचिव लुकास सोरेन, हांसदा , राजेश सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित थे।





