Search

May 1, 2026 1:03 am

अशोक कुमार भगत बने जिला संवेदक संघ के अध्यक्ष, पाकुड़ में नई कमिटी का गठन।

सतनाम सिंह

पाकुड़ में शनिवार को जिला संवेदक संघ की बैठक में अशोक कुमार भगत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में नई कमिटी का गठन किया गया, जिसमें दीपेंद्र नाथ दुबे उपाध्यक्ष, सुमित कुमार भगत सचिव, सुनील साहा कोषाध्यक्ष और साजिद अंसारी सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। अध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यों में गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। नई कमिटी में मो कलाम आजाद सलाहकार समिति के सदस्य, जयंत मंडल मीडिया प्रभारी, सौरव कुमार प्रवक्ता और दिलीप कुमार सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस नई कमिटी का गठन जिला संवेदक संघ को मजबूत बनाने और संवेदकों के हितों की रक्षा करने के लिए किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!