Search

May 1, 2026 1:02 am

वन विभाग की टीम भी नहीं बच पाई बंदर के हमले से, पाकुड़िया बाजार में आतंक का राज।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड में बंदर का आतंक थामने का नाम नहीं ले रहा है। रोज बंदर यहां नए नए लोगो को अपना शिकार बना रही है। बंदरो को रेस्क्यू करने आई शनिवार को तीन सदस्य टीम असरफुल शेख स्नैक रेस्कोवर, दीपम पाल होमगार्ड, पिंटू सिंह वनकर्मी विभाग के टीम भी पाकुड़िया बाजार में बंदर का शिकार बन गई। दरअसल वन विभाग की टीम में शामिल पाकुड़ से आए स्नैक रेस्कुवर असराफुल शेख पाकुड़िया बाजार में बंदर को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा था,तभी एक बंदर उसी पर टूट पड़ा ।असराफुल शेख खुद को सुरक्षित करने को लेकर भागने लगा तभी बंदर ने छलांग मारकर असराफुल शेख का पीछा किया और असराफुल को ही अपने कब्जे में ले लिया और पैर को काटकर जख्मी कर दिया। इतना ही नही पाकुड़िया बाजार में शनिवार को बंदरो ने अन्य तीन लोगो को अपना शिकार बनाया। जिनमें निजी कार्य से आए उत्तरी दिनाजपुर के संजय मजूमदार, अखड़ासोल का रहने वाला नरेंद्र बेसरा एवं तेतुलिया गांव के रंजीत गोराई को बंदरो ने हमला कर जख्मी कर दिया,सभी का उपचार सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में किया गया।बंदरो का लगातार हमले से वन विभाग की नींद उड़ गई है हालांकि काफी प्रयास के बाद वन विभाग की टीम पाकुड़िया बाजार में बंदर को अपने कब्जे में नही ले पाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!