Search

October 12, 2026 7:28 am

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने दादपुर पंचायत में चलाया जनसंपर्क अभियान।

बजरंग पंडित

सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत में युवा सम्राट हरदिल अजीज तनवीर आलम ने जनसंपर्क अभियान चलाया और नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि दादपुर पंचायत में कई सरकारी कल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्य हुए हैं, जिनका श्रेय पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को जाता है। तनवीर आलम ने उक्त पंचायत के भुरकुंडा, महदेवपुर, सेजा और दादपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर मुखिया बड़की हेंब्रम, वार्ड सदस्य समसुल अंसारी, जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा, विधायक प्रतिनिधि देबू बिस्वास, मिर्जहन, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मो नसीम आलम, युवा कांग्रेस प्रभारी पाकुड़ लक्ष्मी कांत, पूर्व पंचायत समिति मनोज राजवाड़, वार्ड सदस्य आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!