Search

May 4, 2026 9:14 am

बंदर का आतंक समाप्त: बंदर को रेस्क्यू करने में वन विभाग को मिली सफलता, पांच दिनों के प्रयास के बाद पकड़ा गया हमलावर बंदर

वन विभाग की रेस्क्यू टीम को बंदर ने किया जख्मी।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड में बंदर के हमले से वन विभाग की नींद उड़ गई थी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पांच दिनों के प्रयास के बाद खकसा पंचायत के सरसाबांध गांव से बंदर को पकड़ लिया। बंदर ने वन विभाग की टीम में से दो व्यक्तियों को काटकर जख्मी कर दिया। बंदर को पकड़ने के क्रम में वन विभाग की टीम में शामिल पाकुड़ से आए स्नैक रेस्कुवर असराफुल शेख ने बताया कि बंदर ने लगभग 36 व्यक्तियों को जख्मी कर दिया था। वन विभाग टीम में सर्प रेस्क्यूर अशरफुल शेख, रिसर्च फेलो अली जिब्रान, दीपन पाल, जानिसार अख्तर, पिंटू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20240903 wa00341603664188737931119

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!