सुदीप कुमार त्रिवेदी
राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार द्वारा समाज के अंतिम लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने व सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की उद्देश्य से राज्य के सभी जिले में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत स्तर वार्ड स्तर पर आयोजित किया जा रहा हैI इस अवसर पर सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत पृथ्वीनगर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसरुल हक ने उपस्थित लोगों को सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी I साथ ही उपस्थित कर्मियों से गरीबों व असहाय एवं जरूरतमंद लोगों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया ताकि कोई भी योग्य लाभुक सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे I कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन मुखिया पति सलीम हुसैन ने किया मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष अब्दुल बासीर शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, मुखिया आलीशा परवीन, हाजिकुल आलम, मोहम्मद हुसैन सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I





