Search

May 4, 2026 2:12 am

जुनियार स्टार क्लब द्वारा शिक्षक दिवस समारोह और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन,मुख्य अतिथि बतौर जीप अध्यक्ष जूली खिस्टोमुनि।

बजरंग पंडित

जुनियार स्टार क्लब लागडूम ने ग्राम पोट लागता, थाना पाकुड़िया में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा जुली खृष्टमनी हेम्ब्रम और पंचायत मुखिया विमला वाटकी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान, जुनियार स्टार क्लब लागूडूम ने फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार छोल घरगरिया को और द्वितीय पुरस्कार कला चाँद एका चाँद, लखीपोखर को दिया गया। कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जुनियार स्टार क्लब लागूडूम के संचालक सदस्यों और स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया। जिला परिषद अध्यक्षा जुली खृष्टमनी हेम्ब्रम ने कहा, “शिक्षक दिवस हमें हमारे शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। हमें अपने शिक्षकों की शिक्षा और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देना चाहिए। मैं जुनियार स्टार क्लब लागूडूम को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देती हूं, जो हमारे युवाओं को खेल और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। पंचायत मुखिया विमला वाटकी ने कहा, “जुनियार स्टार क्लब लागडूम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करती हूं। यह कार्यक्रम हमारे युवाओं को खेल और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”

img 20240905 wa00842667125067107982144

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!