रामगढ़। रामगढ़ के ललकी घाटी स्थित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के लीगल स्टडीज विभाग के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान लीगल स्टडी के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक/शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भेंट करते हुए उन्हें उपहार भेंट की। इस दौरान मौजुद सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सदैव आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विभाग के शिक्षिकाओं में मनीषा झा एवं ज्योति मुखर्जीवही शिक्षकों में राहुल कुमार मिश्रा, महेन्द्र कुमार मंडल,सोनू कुमार,अलोक अंबेडकर आदि मौजुद रहे।
Also Read: वोटर लिस्ट में गलती है तो अब करें दावा-आपत्ति, डीसी ने चार केंद्रों पर पहुंचकर परखी व्यवस्था






