Search

April 30, 2026 1:53 pm

कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष ने “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” शिविर का लिया जायजा।

बजरंग पंडित

पाकुड़ प्रखंड के चांचकी, झिकरहटी पश्चिमी, और झिकरहाटी पूर्वी पंचायत में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ने शिविर का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सुगम रूप से प्रदान किया जा रहा है। लोगों को भटकना नहीं पड़े, इसलिए पंचायत में ही शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शिविर में आने वाले लोगों को न सिर्फ सभी योजना की जानकारी दी जाए बल्कि लोगों की समस्या और आवेदन का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जाए। मानसारुल हक ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा बिजली बिल माफी की घोषणा एवं मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष उम्र से घटाकर 18 वर्ष से करने की भी घोषणा की गई है, जो बहुत जल्द लागू होगी। इस अवसर पर रामविलास महतो, मुखिया अबूताहिर सेख, मुखिया नरगिस सुल्तान, आतिउर रहमान, अशरफुल सेख, नज़रुल इस्लाम, डॉ जोहोरुल इस्लाम, आनीकुल शेख, रिटन सेख, चांचकी मुखिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240906 wa00518845908604298744645

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!