बूथ संख्या 283 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, जीत का दिया गया मंत्र
Also Read: बाबा गणपति के जयकारों से गूंजा पाकुड़।
बजरंग पंडित
पाकुड़िया राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय बुथ संख्या 283 शक्ति केंद्र के पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिरदानंद भगत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राय ने 283 बुथ संख्या के सभी कार्यकर्ताओं को संग बैठक किया। बैठक में अपने बातों को रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हिरदानंद भगत ने आगामी 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु जीत का मंत्र दिया बूथ सशक्तिकरण के साथ- साथ बूथ जीतो महेशपुर विधानसभा सीट जीतो और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाओं का संदेश देते हुए अपने बातों को रखने का काम किए।इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं बूथ सदस्य शामिल हुए।





