Search

May 1, 2026 8:00 pm

दुर्गा सोरेन सेना ने मनाई दुर्गा सोरेन की जयंती, झारखंड के विकास के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया

दुर्गा सेना के नेताओं ने झारखंड की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया

सुदीप कुमार त्रिवेदी

दुर्गा सोरेन सेना ने अपने प्रेरणा स्त्रोत स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती मनाई। कार्यक्रम में दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई और झारखंड के विकास के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्र ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना झारखंड का भविष्य है और दुर्गा सोरेन के सपनों का झारखंड बनाने के लिए काम करेगी। वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता एनी मुर्मू ने बताया कि सेना जल जंगल और जमीन बचाने की लड़ाई लड़ेगी। जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना चौबीसों घंटे पाकुड़ वासियों की सेवा में तत्पर रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!