Search

October 11, 2026 11:22 am

स्वास्थ्य केंद्र में उन्मुखीकरण कार्यक्रम, पोलियो और खसरा रूबेला के लक्षणों के बारे में दी गई जानकारी।

 

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसएमओ डॉक्टर सीरिश द्वारा एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नोटिफाइबल डिजीज जैसे कि पोलियो, खसरा रूबेला, गोलगोटू, काली खांसी और नवजात टिटनेस के बारे में जानकारी दी गई।
डॉक्टर सीरिश ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि पिछले 6 महीनों में 15 वर्ष तक के बच्चों में अचानक शरीर के किसी भी हिस्से में कमजोरी या किसी भी उम्र में व्यक्ति में अचानक लकवा मार जाना पोलियो की लक्षण हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों को तुरंत अस्पताल में संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते उनका समुचित इलाज किया जा सके।
इसके अलावा, उन्होंने खसरा रूबेला के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी, जैसे कि बुखार के साथ चकते, शरीर में लाल दाग और दाने आ जाना। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों को भी तुरंत स्वास्थ्य कर्मी से संपर्क करना चाहिए और अस्पताल में पहुंचाना चाहिए ताकि उनका समुचित इलाज किया जा सके। कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मोहम्मद सलीम, संगणक शैलेंद्र सोरेन, चंचल कुनै, केटीएस संजय मुर्मू, बीपीएम प्रभात दास सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20240911 wa00887292636746803709032

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!