Search

May 10, 2026 5:17 pm

सीएसपी संचालक का बड़ा घोटाला! 29 महिलाओं के नाम से 29 लाख का लोन स्वीकृत, फरार हुआ आरोपी।

दमदमा गांव में इंडसइंड बैंक के सीएसपी संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने थाने में की शिकायत।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के दमदमा गांव में इंडसइंड बैंक के सीएसपी संचालक के द्वारा 29 महिलाओं में नाम से करीब 29 लाख की लोन स्वीकृति करा लेने का मामला प्रकाश में आया है। वही लोन देने के नाम पर 29 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए करीब 29 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। अब पीड़ितों ने महेशपुर थाना पहुँचकर अपने साथ हुए धोखे की शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के दमदमा गांव निवासी इंडसइंड बैंक के सीएसपी संचालक गोलाम मुरसलीम है। जो गांव में अपने पत्नी नाजमुन नेसा के साथ गांव में ही इंडसइंड बैंक का सीएसपी संचालित करते हैं. वही पीड़ित हाजेरा खातून, परबिना बीबी, शिस्ता रविदास, नसीमा बीबी, बहामुनि कोडा, अबिता खातून, संगीता रविदास, आबिदा सुल्ताना, माकसीदा बेगम, नुरेज बीबी, नुरसेना बीबी, छेला कोडा सहित दर्जनों महिलाओं ने महेशपुर थाना पहुँचकर इंडसइंड बैंक दमदमा सीएसपी संचालक गोलाम मुरसलिम के खिलाफ लिखित शिकायत की है. पीड़ितों ने लिखित शिकायत में बताया है कि गांव के सीएसपी संचालक गोलाम मुरसलिम के द्वारा हमलोगों से कभी पैसा निकालने, पेंशन योजना, मईया सम्मान योजना की राशि चेक करने और लोन दिलाने के नाम पर फिंगर प्रिंट लिया गया था. जहां कई महीनों बीत जाने के बाद एक के बाद एक महिलाओं के खाते में लोन स्वीकृति होने की खबर इंडसइंड बैंक के मैनेजर बीते 12 सितंबर गुरुवार को गांव पहुँचकर जब सबको मौखिक रूप से बताया तो यह सुनकर सबका होश उड़ गया. बताया कि गांव के कई महिला जो एक हजार रुपये गिन नहीं सकता है उनका नाम से भी यह सीएसपी संचालक लाखों का लोन स्वीकृति कर अवैध निकासी कर लिया है. पीड़ितों ने बताया कि गांव के 29 भोले भाले महिलाओं के नाम से लोन स्वीकृति कराकर करीब 29 से 30 लाख रुपये की अवैध निकासी कर गांव छोड़कर भाग निकला है. साथ ही गांव में ही आरोपी सीएसपी संचालक गोलाम मुरसलिम के मामा मतिबुल शेख को अवैध पैसों से गाय, बकरी सहित अन्य सामन खरीदकर दिया करता था. पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत कर लोन की राशि को माफ कराने व आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!