प्रभारी एमओ दिनेश बेसरा ने दी जानकारी, रिक्त पदों पर नए डीलरों की नियुक्ति के लिए शुरू हुई प्रक्रिया।
अमर भगत
प्रभारी एमओ दिनेश बेसरा ने जन वितरण प्रणाली के तहत प्रखंड में नई अनुज्ञप्ति हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जनवितरण दुकानदार की मृत्यू या अनुज्ञप्ति रद्द हो जाने के कारण उच्चस्थ निर्देश के आलोक में नए अनुज्ञप्ति हेतु एसएचजी से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रखंड में वर्तमान में 33 डीलर कार्यरत हैं, जिनमें से 5 डीलर निलंबित हैं, 1 डीलर की मृत्यू हो चुकी है और 16 डीलरों के पद रिक्त हैं। एमओ श्री बेसरा ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि प्रस्ताव व्यक्तिगत या इंडिविजुअल नहीं बल्कि समूह में ही देना पड़ेगा। यह कदम झारखंड सरकार, खाद्य वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी के निर्देश के अनुसार उठाया गया है, जिसमें राज्य के सभी उपायुक्त को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया है।





