महेशपुर के हजारों कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं में खुशी की लहर
सतनाम सिंह
पाकुड़: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल रेस हो गए हैं, इसी क्रम में हमेशा आगे की सोच रखने वाली भाजपा ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। शनिवार को झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में लक्ष्मीकांत वाजपेई की उपस्थिति में बाबूलाल मरांडी ने डीएसपी नवनीत एंथोनी हेंब्रम को भाजपा का पट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर बरकट्टा विधानसभा के निर्दलीय वर्तमान विधायक अमित यादव और गांडेय विधानसभा के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जयप्रकाश वर्मा ने इससे पहले भाजपा को छोड़ जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन अब वे फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं,उनकी घर वापसी हुई है, तेज तर्रार एवं हमेशा आगे की सोच रखने वाले भाजपा के कद्दावर नेता बाबूलाल मरांडी का कहना है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी और झारखंड में सरकार बनाएगी,वहीं पुलिस विभाग में एसडीपीओ की नौकरी छोड़ राजनीतिक की मैदान में भाजपा में शामिल हुए नवनीत हेंब्रम ने बताया कि जनता की सेवा करना ही उनका मकसद है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस विश्वसनीयता से मुझे सदस्यता दिलवाई है खरा उतरने की पूरी पूरी कोशिश करूंगा।







