एस कुमार
महेशपुर में ईद मिलादुन्नबी और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए शनिवार को महेशपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने की। बैठक में ईद मिलादुन्नबी और विश्वकर्मा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि दोनों त्योहारों के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव या असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियों में शामिल न हो। बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया और दोनों त्योहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारे से मनाने की बात कही। इस मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, एसआई अनिल सिंह, एएसआई मो. सोहराब खान, फूलबाबू कोड़ा, मु. महबूब आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।





