Search

October 8, 2026 8:45 pm

जलजमाव से जूझ रहे वार्ड-5 को मिलेगी राहत, बिरसा चौक से सांस्कृतिक भवन तक बनेगी सड़क।

पाकुड़। नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 में बिरसा चौक से सुमित चौबे के आवास होते हुए हनुमान मंदिर व सांस्कृतिक भवन तक सड़क निर्माण का गुरुवार को शिलान्यास हुआ। अध्यक्ष शबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा ने पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। उपाध्यक्ष राणा ओझा ने कहा कि लंबे समय से सड़क पर जलजमाव और कचरे की समस्या थी। बारिश में लोगों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और जलजमाव व कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाली, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड पार्षदों समेत बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!