Search

April 30, 2026 4:49 am

भगवान बलभद्र की पूजा आयोजित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): भगवान बलभद्र की पूजा अर्चना रविवार को हाथकाठी स्थित विवाह भवन में आयोजित हुई। जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। पुजारी सुजय पांडे के द्वारा वैदिक रीतिरिवाज से मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की पूजा की गई। वही प्रसाद का भी वितरण किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक भोजन किया गया। वही उपस्थित लोगों के बीच सामाजिक परिचर्चा भी की गई। इस अवसर पर जयकिशन भगत , जयशंकर भगत , रविन्द्र भगत , चंदन भगत , रंजीत भगत , अशोक भगत आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!