Search

May 1, 2026 10:51 am

संथाल परगना में आदिवासियों के साथ हो रहा है अन्याय, एकता से ही निकलेगा समाधान, चंपई सोरेन।

बजरंग पंडित

पाकुड़ के केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रावास में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने छात्रों से मुलाकात की और पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की घटना की जानकारी ली। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि संथाल परगना में आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है और जमीन मालिकों के साथ भी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि माझी परगना महासम्मेलन में सारे मुद्दों पर चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज को जागृत करना है और एकता करनी है, तभी जनाक्रोश सामने आएगा। चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि आदिवासी समाज के अंदर से ही समाधान निकलेगा, बाहर से नहीं। उन्होंने आदिवासियों से एकता की अपील की और कहा कि साथ में रहकर ही हम अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकते हैं।

img 20240916 wa00158053335073663164353

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!