अब्दुल अंसारी
Also Read: व्यवहार न्यायालय में ई-कोर्ट्स प्रशिक्षण, अधिवक्ताओं व कर्मियों को डिजिटल कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण।
पाकुड़ के विभिन्न गांवों में इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने झंडे और बैनर के साथ जुलूस निकाला और प्रदर्शनी की, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस पाकुड़ बाजार से होकर मोगलाबांध ईदगाह मैदान में जाकर इकट्ठा हुआ, जहां फातेहा कर सभी ने भोजन किया। लोगों ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म मक्का शहर में हुआ था और उनकी याद में हर साल ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि हजरत मुहम्मद सल्ल. ने इस्लाम धर्म की स्थापना की थी और उनके जन्मदिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना मुस्लिम समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।






