Search

May 1, 2026 9:11 am

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बैठक आयोजित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता बीडीओ टुडु दिलीप ने किया। बैठक में बीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृमि मुक्ति को लेकर जो अभियान छेड़ा गया है। इसमे सभी स्वास्थ्य कर्मी आगे आकर कार्य करना होगा। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 20 सितंबर को सभी आंगनवाड़ी केंद्र , विधालय , मदरसा आदि जगहों में मनाया जाएगा। इसमे एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चो को दवा पिलाया जाएगा। इसके साथ ही 27 सितंबर को छूते हुए बच्चो को दवा पिलाया जाएगा। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि कालाजार व मलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 18 सितंबर से 24 अक्टोबर तक प्रखंड के प्रभावित गांवों में छिड़काव कार्य संचालित की गई है। जिससे कि कालाजार बीमारी से बच सके। इस अवसर पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ,बीपीएम विनोद कुमार , एमटीएस श्रीनाथ मुर्मू ,एनएमओ बर्नार्ड सोरेन आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!