Search

May 1, 2026 7:58 am

प्रशांत ने रक्तदान कर बचाया कर्करोग से ग्रसित व्यक्ति की जान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

सत्य सनातन संस्था के सक्रिय सदस्य व राजापाड़ा निवासी प्रशांत दुबे ने गोड्डा जिला के बोआरीजोर निवासी संजय श्रीवास्तव को रक्तदान कर बचाया जान । संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया की बीते दिन संस्था के अध्यक्ष ने जिस कर्करोग से ग्रसित व्यक्ति को रक्तदान किया था उसे और भी रक्त की आवश्यकता थी। रक्त के लिए उन्हें सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दिया रक्त के लिए मरीज के पत्नी नीतू देवी ने संस्था से संपर्क किया । संस्था ने इसके पूर्व भी उन्हें रक्त दिया था इसलिए उनकी व्यथा को देखते हुए तुरंत संस्था के सक्रिय सदस्य व राजापाड़ा निवासी प्रशांत दुबे से संपर्क किया प्रशांत ने बिना समय गवाए, पुराना अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में पहुंचकर अपना रक्तदान करके, कर्क रोग से ग्रसित व्यक्ति की जान बचाई । रक्त प्राप्ति के बाद मरीज के पत्नी नीतू देवी ने संस्था एवं रक्तदाता को धन्यवाद दिया । रक्तदाता प्रशांत का यह 11 वा रक्तदान है । प्रशांत ने कहा कि सभी को आगे बढ़कर रक्त दान करना चाहिए रक्त के कारण किसी का जीवन नहीं जाए यही संस्था का उद्देश्य भी है अधिक से अधिक लोगों को आगे बढ़ चढ़कर रक्तदान करना चाहिए रक्तदान के अनेक फायदे हैं । मौके पर संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे, आगंतुक अतिथि सहायक शिक्षक विजय भंडारी, अधिवक्ता सुनील कुमार साह एवं कर्मचारी नवीन कुमार व पियूष कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!