प्रभारी प्रधानाध्यापिका के आवेदन पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
सतनाम सिंह
जिला मुख्यालय के दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क एवं प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने स्थित धनुषपूजा मध्य विद्यालय में अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया एवं लाखों के सामान ले गए । घटना का पता चलते ही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका मिताली खलको ने थाने में आवेदन दिया जिसके आधार पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने आवेदन में कहा है कि दिनांक 14 सितंबर से 17 सितंबर तक विद्यालय क्रमशः करमा, मिनाद उल नबी एवं विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर बंद था, जबकि 15 सितम्बर को उक्त विद्यालय में अवधि चौकीदार नियुक्ति परीक्षा 2024 संपन्न हुई। दिनांक 18 सितम्बर को जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुबह स्कूल पहुंची तो उन्होंने पाया कि विद्यालय में बिजली नहीं है जब वे उपरी मंजिल पर एम सी बी एवं फ्यूज चेक करने पहुंची तो पाया कि आई सी टी लैब का दरवाजा टूटा हुआ है और लैब से कंम्पयूटर, प्रोजेक्टर, बैटरी व इन्वर्टर चोरी हो गई है। घटना की सूचना पाते ही शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा निरीक्षण करने पर अनेक सामान गायब पाए गए । इस बाबत नगर थाना प्रभारी ने घटना की तस्दीक करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।





